पटना विवि : अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान से जुड़ा आदेश निरस्त
पटना, जून 19 -- पटना विश्वविद्यालय ने अतिथि शिक्षकों को मानदेय के भुगतान को लेकर फैसला लिया है। विवि ने अतिथि शिक्षकों के कार्य घंटों को शैक्षणिक घंटों में परिवर्तित करने और उसके आधार पर पारिश्रमिक के भुगतान से संबंधित आदेश को निरस्त कर दिया है। विश्वविद्यालय ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़े संकल्प में इस प्रकार के किसी भी प्रावधान का उल्लेख नहीं है। विभाग की ओर से इस संबंध में कोई अलग निर्देश भी प्राप्त नहीं हुआ था।विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश को निरस्त करने का आधार उच्च शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करना है। अब सभी विभागाध्यक्षों महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संस्थानों के निदेशकों को इस संबंध में पटना विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती पत्र के अनुसार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.