पटना, सितम्बर 7 -- पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष शांतनु शेखर ने पटना लॉ कॉलेज में छात्रों की बढ़ती समस्याओं को लेकर विवि प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा कि छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। शांतनु ने बताया कि छात्र हित में उन्होंने बीए एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग रखी, जिसे प्रशासन ने मान लिया और परीक्षा अवधि बढ़ा दी गई। हालांकि, सबसे बड़ा मुद्दा छात्रावास आवंटन में कई महीनों से हो रही देरी को लेकर है। इस पर उन्होंने कुलपति से जवाब मांगा, तो बताया गया कि यह निर्णय राजभवन और समर्थ पोर्टल के स्तर पर लंबित है। पुसु अध्यक्ष ने कहा कि इस देरी से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परेशान हैं और प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। स...