खगडि़या, अगस्त 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें मंगलवार को भी देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15510 पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे विलंब से चली। जबकि 05574 देवघर-राधोपुर स्पेशल ट्रेन करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। वहीं 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब एक घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे लेट चली। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब एक घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...