खगडि़या, अगस्त 17 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में सोमवार को भी कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकरी के अनुसार 15510 पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चली। वही 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे लेट चली। जबकि 03408 डाउन कटिहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। इधर 15672 रोहतक-कामख्या अमृत भारत एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। वहीं 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब एक घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...