नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। त्योहारी सीजन के दौरान प्रमुख हवाई मार्गों के किराए में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यह तेजी ऐसे समय आई ,है जब सरकार लगातार कह रही है कि वह किराए की निगरानी कर रही है और एयरलाइन कंपनियों से अचानक तथा असामान्य बढ़ोतरी से बचने को कहा जा रहा है। इसके बावजूद त्योहार की मांग बढ़ते ही प्रमुख मार्गों पर हवाई किराया तेजी से ऊपर चला गया है। इस उछाल का सीधा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो दीपावली और छठ पर बिहार जाना चाहते हैं। जहां पटना से अन्य शहरों को जोड़ने वाले हवाई किराए में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है, वहां दिल्ली से रांची का टिकट भी दोगुना से अधिक पर पहुंच गया है। मंगलवार को रांची का टिकट 7314 रुपये का था। जबकि सात नवंबर का टिकट 18,556 रुपये में बुक हो रहा है। दिल्ली-पटना मार्ग पर भी किरा...