कोडरमा, अप्रैल 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दुकानदार अशद जमाल की मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया, जिससे इस महत्वपूर्ण लाइफलाइन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था, बल्कि नेशनल हाईवे निर्माण में बरती गई लापरवाही और अवैध गतिविधियों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरद जमाल अपनी दुकान के पास मौजूद थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से राजधनवार के रहने वाले थे और असनाबाद में मस्जिद के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। सड़क किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.