पटना, फरवरी 21 -- बिहार के पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इससे चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को झटका लगा है। पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। 28 फरवरी को मतदान होना था। लेकिन वोटिंग से एक सप्ताह पहले ही छात्र संघ चुनाव को स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शनिवार शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा कि पिछले कुछ दिनों में यूनिविर्सिटी परिसर में अमर्यादित एवं अप्रत्याशित घटनाएं हुईं और चुनाव आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया गया। इन घटनाओं के चलते छात्र संघ चुनाव 2025-26 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है। पीयू प्रशासन का कहना है कि छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान पटना वीमेंस कॉलेज परिसर ...