पटना, फरवरी 21 -- बिहार के पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को स्थगित करने का आदेश कुछ देर में ही वापस ले लिया गया। अब पीयू छात्र संघ चुनाव की वोटिंग अपनी तय तारीख 28 फरवरी को ही होगी। इससे चुनाव की तैयारियों में जुटे विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को राहत मिली है। दरअसल, पीयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को चुनाव स्थगित कर दिया गया था। जब छात्र संगठनों ने विरोध करते हुए हंगामा किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला वापस ले लिया। शनिवार शाम में जैसे ही छात्र संघ चुनाव टाले जाने की अधिसूचना जारी हुई, छात्र नेताओं में आक्रोश बढ़ गया। विभिन्न छात्र संगठनों के नेताओं ने पटना विश्वविद्यालय की घेराबंदी कर दी और चुनाव तय समय पर ही कराने की मांग करने लगे। हंगामा होते देख विश्वविद्यालय प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.