मुख्य संवाददाता, फरवरी 28 -- Patna News: पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शनिवार को होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।10 कॉलेजों और 4 संकायों में मतदान के लिए 41 बूथ बनाए गए हैं। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने कहा कि मतदान के लिए आई-कार्ड और पेन साथ लाना होगा। मतगणना शाम को शुरू होगी, चुनाव परिणाम देर रात तक आएगा। सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थलों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। यूनिवर्सिटी की ओर से सभी बूथों पर बैलेट बॉक्स पहुंचा दिए गए हैं। चुनाव में कुल 19743 मतदाता हैं, इनमें 12 हजार छात्राएं हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने कहा कि मतदान के लिए विद्यार्थियों को अपना आई-कार्ड और पेन साथ लाना होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.