पटना यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक की नौकरी खत्म, FIR दर्ज होगा; फर्जीवाड़ा बहुत महंगा पड़ा
नई दिल्ली, जून 26 -- Patna University News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने भूगोल विषय के सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयनित अभ्यर्थी विवेक कुमार का चयन रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई उनके शिक्षण अनुभव प्रमाणपत्र के फर्जी पाए जाने के बाद की गई है। आयोग ने अभ्यर्थी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश भी दिया है। इस कार्रवाई से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में हड़कंप मच गया है। कई विश्वविद्यालयों से फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र पर बहाली की खबरें आई हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विवेक कुमार चयन सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पद के लिए किया गया था। वे पटना विवि में कार्यरत थे। आयोग ने 27 अक्टूबर 2024 को चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी, जिसमें विवेक कुमार को अनारक्षित कोटि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.