पटना म्यूजियम में सात फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
पटना, सितम्बर 20 -- इंडिया सिने कम्यून फिल्म फेस्टिवल पटना म्यूजियम में 27 सितंबर को होगा। इसमें सात फिल्में, तीन फीचर और चार लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों को फिल्मकारों से बातचीत का अवसर भी मिलेगा। फेस्टिवल के आयोजक प्रियंका सिंह और आजाद आलम ने बताया कि स्वतंत्र फिल्मकारों के समुदाय को एक सार्थक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा दो परिचर्चा आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के लेखकों और निर्माताओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर चर्चा होगी। महोत्सव में फिल्म जगत से जुड़े कई प्रमुख फिल्मकार शाजिया इकबाल, अचल मिश्रा, पार्थ सौरभ, विकास चंद्रा और अनुरिता झा, अभिनेता अभिनव झा, निर्माता रंजन सिंह और अंशुलिका दुबे, लेखक पंकज दुबे और अनुकृति पांडे शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.