पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर में चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक ड्यूटी संभालने वाली पुलिस के लिए राहत भरी खबर है। अब उनके लिए शहर में पटना मॉडल में अस्थाई शेड का निर्माण होगा। जिसमें बैठने की सुविधा के साथ वॉशरूम की व्यवस्था होगी। यह शेड खासकर उन जगहों पर बनेगा, जहां शेड के अभाव में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करनी पड़ती है। आपके अखबार हिन्दुस्तान ने चिलचिलाती धूप में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस को हो रही परेशानी को लेकर एक खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद पुलिस महकमे ने इस दिशा में पहल तेज कर दी है। ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल ने बताया कि पटना ट्रैफिक पुलिस से अस्थाई शेड के स्ट्रक्चर की तस्वीर मांगी गई है। इसके बाद इस दिशा में काम चालू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर में बने हर ट्रैफिक कंट्रोल प्वाइंट पर पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.