मुंगेर, मार्च 17 -- जमालपुर, एक प्रतिनिधि। नशा मुक्त बिहार के संदेश को लेकर रविवार को आयोजित पटना मैराथन में जमालपुर रेल इंजन कारखाना के रेलकर्मी रामकृष्ण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से जमालपुर कारखाना और मुंगेर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। राजधानी गांधी मैदान से शुरू हुई इस मैराथन में देश-विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रामकृष्ण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान केन्या के धावक और दूसरा स्थान भारत के एथलीट ने हासिल किया।जमालपुर कारखाना के सीएमडी लैब में कार्यरत रामकृष्ण ने अपनी सफलता का श्रेय कारखाना प्रशासन को दिया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.