औरंगाबाद, मार्च 17 -- दाउदनगर के पटना मैन कैनाल में एक युवक के गिरने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में नहर किनारे पहुंच गए और प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लाल रंग की साइकिल से राष्ट्रीय इंटर स्कूल की ओर से आने वाले रास्ते से नहर के पास पहुंचा था। बताया जाता है कि वह नहर किनारे बैठा हुआ था और नीचे उतरने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से फिसल गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में समा गया। यहां मौजूद लोगों ने देखा और शोर मचाया। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन नहर के तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.