हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 26 -- पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू में मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच अगले माह तक पहला टनल तैयार हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा, तो दूसरा टनल जून में तैयार हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पहली टीबीएम राजेन्द्र नगर में रेल पटरी को पार कर गयी है। वहां से लगभग 150 मीटर खुदाई करते हुए टीबीएम राजेन्द्र नगर स्टेशन पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) अभी रेल पटरी को पार नहीं कर पाई है। इस टीबीएम को स्टेशन तक पहुंचने के लिए लगभग 350 मीटर में खुदाई करनी है। इन दोनों टीबीएम से ही राजेन्द्र नगर स्टेशन से मलाही पकड़ी के पहले तक टनल तैयार किया जाएगा, जो मलाही पकड़ी स्टेशन से एलिवेटेड मार्ग में जुड़ेगा। मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन के पहले तक लगभग 1800 मीटर में टनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.