पटना मेट्रो के काम में आएगी तेजी, बिहार सरकार ने 628 करोड़ रुपये किए स्वीकृत
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 11 -- पटना मेट्रो के काम में अब और भी तेजी आएगी। दरअसल बिहार सरकार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण और संचालन के लिए 628.32 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि स्वीकृत की है। यह राशि 2026-27 में पूंजीगत निवेश के लिए केंद्र की विशेष सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई गई है। इससे मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 628.32 करोड़ रुपये व्यय की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 23 जुलाई 2026 को बिहार के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 2925 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें से स्वीकृत राशि की पहली किस्त के रूप में 2628.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसका एक हिस्सा सब्सिडी के रूप में मेट्रो रेल कारपोरेशन को दिया जा रहा है। परियोजना के लिए गठित पटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.