पटना मेट्रो एक साल में ISBT से मलाही पकड़ी तक पहुंची, खेमनीचक स्टेशन कब बनेगा; कितने यात्रियों ने किया सफर
मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 7 -- पटना मेट्रो ने मंगलवार को अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया। छह अक्टूब 2025 को आईएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। एक वर्ष के सफर में पटना मेट्रो अब आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक पहुंच चुकी है। पटना मेट्रो ने एक साल में 3,37,885 यात्रियों को सफर कराया। आंकड़े बताते हैं कि मेट्रो लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का हिस्सा बनने लगी है। पटना मेट्रो ने एक साल पूरा होने पर यात्रियों के प्रति आभार जताया। कहा कि हर टिकट और हर यात्रा ने पटना मेट्रो की कहानी में नया अध्याय जोड़ा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या भरोसे को दर्शाती है। रोज बड़ी संख्या में लोग काम, पढ़ाई और अन्य जरूरी यात्राओं के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई प्रमुख इलाकों के बीच आवागमन आसान हुआ है। फिलहाल पटना मेट्रो के कुल 32.5 किमी में से 6.2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.