वरीय संवाददाता, अक्टूबर 3 -- बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (CMPDI) के पूर्व जनरल मैनेजर आलोक कुमार की संदिग्धित परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में रोड नंबर चार पर कार में मिला। कनपटी के पीछे गोली लगी हुई थी। आलोक मूलरूप से मोतिहारी के बलुआ बाजार के रहने वाले थे और रांची (झारखंड) स्थित CMPDI से जीएम पद से रिटायर हुए थे। यह कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। 67 वर्षीय आलोक कुमार ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। आलोक दो दिन पहले ही पटना के राजीव नगर इलाके में रहने वाली अपनी छोटी बहन के घर आए थे। शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले और फिर उनकी लाश कार की ड्राइविंग सीट पर मिलि।...