हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 20 -- पटना में 24 वर्षीय युवती ने एक युवक के खिलाफ एआई तकनीक से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेलिंग, बदनामी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपित ऋषि राज की हरकतों से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है तथा उसके विवाह में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, ऋषि राज जक्कनपुर के नवरतनपुर में किराए के मकान में रहता है। पीड़िता का भाई पढ़ाई के लिए आईआईटी गुवाहाटी गया हुआ है। आरोप है कि ऋषि को यह जानकारी थी कि घर में कोई वयस्क पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। इसके बाद वह गलत नीयत से युवती के घर आने लगा। पीड़िता की मां ने इस संबंध में ऋषि के माता-पिता, बड़े भाई और बड़ी बहन से शिकायत की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं...