पटना, अप्रैल 20 -- Patna School Timing; बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ ही इसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर दिखना शुरू हो गया है। पटना जिले में 5वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पटना डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक की कक्षाओं का समय परिवर्तन किया गया है। पहली से पांचवीं, प्री-प्राइमरी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दोपहर 12.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी कि 5वीं तक के बच्चों की छुट्टी दोपहर 12.30 बजे तक करना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई पाबंदी फिलहाल नहीं ...