मुख्य संवाददाता, जून 29 -- पटना में 23 हजार और गाड़ियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। इन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी आरसी को काली सूची में डाल दिया गया है। ऐसे वाहन सड़क पर चलते पाए गए, तो उन्हें तुरंत जब्त कर दिया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से ट्रैफिक चालान नहीं जमा करने वाले वाहन मालिकों को परिवहन विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद, जिन गाड़ियों का चालान नहीं जमा हुआ, उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया जा रहा है। 10 दिन पहले 12 हजार गाड़ियों की आरसी को काली सूची में डाला गया था। अब तक कुल 35 हजार वाहन ब्लैक लिस्टेड हो चुके हैं। जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के अनुसार आरसी काली सूची से तभी हटाई जाएगी, जब संबंधित गाड़ी के लंबित सभी चालान जमा हो जाएंगे। डीटीओ के द्वारा पटना जिले में कुल 35 हजार वाहनों की पहचान की गई थी। ...