पटना, मई 8 -- शुक्रवार की शाम चार बजे पटना सहित अन्य जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। पटना एयरपोर्ट के पास दो मिनट तक 135 किमी की रफ्तार से झोंके के साथ चले बवंडर ने आसपास के इलाके में भारी तबाही मचाई। हालांकि, बाकी इलाके में इसकी रफ्तार 60-70 किमी प्रतिघंटा की रही। पटना के अलग-अलग इलाकों में आंधी-पानी से पेड़ गिरने और वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई। राजधानी में जहां गाड़ियों और दुकानों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हुई, वहीं वज्रपात ने दो की जान ले ली। राजधानी के कई इलाकों में भीषण जाम लगा और नेहरू पथ पर पांच घंटे जाम से लोग कराहते रहे। तेज आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पटना में भारी तबाही, 4 की मौत; जगह-जगह पेड़ गिड़ने से शहर अस्त-व्यस्त, भीषण जाममौसम का हाल पटना में मेघ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.