पटना में 107 की स्पीड से चली आंधी, 8 डिग्री गिर गया पारा; कई जिलों में बारिश, 3 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
पटना, मई 29 -- Bihar Weather Update: बिहार में शुक्रवार को कई जिलों में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। राजधानी पटना समेत आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 107 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी से लोगों के सामने परेशानी खड़ी कर दी। गयाजी समेत अन्य जिलों में भी हवा की रफ्तार बहुत तेज रही। आंधी-तूफान से कई जगहों पर पेड़ एवं बिजली के खंभे गिर गए, टीन और छप्पर उड़ गए। आंधी और वज्रपात से विभिन्न जिलों में 9 लोगों की मौत की सूचना है। मौसम बदलने से राज्य भर में भीषण गर्मी से राहत मिली है। पटना में दिन का पारा एक दिन में 8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, बिहार में अगले महीने यानी जून में भीषण हीटवेव की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर पटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.