पटना, फरवरी 19 -- पटना में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां बिक्रम थाने के पड़रियावां गांव के पास बुधवार की सुबह करीब दस बजे अनियंत्रित होकर एक कार पटना सोन नहर में गिर गई। इससे कार सवार दंपती की डूबने से मौत हो गई। मृतक 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार और उनकी पत्नी मालती देवी (45) औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी थे। हादसे में दंपती के पुत्र 25 वर्षीय मोनू कुमार और भतीजा फुटून कुमार घायल हैं। दोनों कार का शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकले। जितेंद्र कुमार इलाज कराने पटना आ रहे थे। साथ में पत्नी और बेटा भी था, जबकि कार भतीजा फुटून चला रहा था। परिजनों के अनुसार, एक वाहन चालक द्वारा चकमा दिए जाने के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर पटना सोन नहर में चली गई। सोनू और फुटून ने कार का शीशा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद काफी भीड़ जुट ग...