पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने पर अगवा किए गए युवक को मार डाला, मिट्टी में दबा दी लाश
पटना, जुलाई 12 -- पटना जंक्शन स्थित दूध मंडी से सोमवार की रात अपहृत फास्ट फूड विक्रेता बंटी कुमार (25) की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। बंटी ने सेक्स रैकेट चलाने का विरोध किया था। जिसके बाद पहले उसे अगवा किया गया और फिर अब उसका मर्डर हो गया। बंटी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। बंटी का शव शनिवार की देर शाम अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के किनारे फुलेलपुर गांव के पास एक पानी भरे खेत से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा अज्ञात शव की सूचना दिए जाने पर पुलिस ने बंटी के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया। चेहरा पूरी तरह विकृत होने के कारण शुरुआत में पहचान मुश्किल थी, लेकिन परिजनों ने उसके कपड़ों और पैर में लगे लोहे के रॉड को देखकर बंटी की शिनाख्त की। बाढ़ डीएसपी-1 राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.