पटना में शादी से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो की हाइवा टक्कर, दूल्हे की चचेरी बहन समेत 4 की मौत
पटना, नवम्बर 22 -- बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अथमलगोला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार हाइवा और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर हुआ है।स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे, जो बख्तियारपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, मृतकों में दूल्हे की चचेरी बहन, एक बच्ची, स्कॉर्पियो ड्राइवर और एक बाराती शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.