पटना, जून 12 -- पटना में एक वाहन चालक ने महिला सिपाही को कुचल कर मार डाला है। वाहन चालक ने दारोगा और एक अन्य महिला सिपाही को जख्मी भी कर दिया है। दरअसल पटना एसके पुरी थाना अंतर्गत अटल पथ पर पुलिस देर रात वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी ने दारोगा व दो महिला सिपाहियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए महिला सिपाही की हालत काफी गंभीर थी। बाद में महिला सिपाही की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस एक गाड़ी को रोक कर उसकी जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। इसी दौरान जांच कर रही महिला पुलिसकर्मी समेत 3 बुरी तरीके से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई थी और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.