पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा, 4000 करोड़ का निवेश आएगा; सम्राट चौधरी की बैठक में फैसला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 13 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनेगा। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पटना को आधुनिक एवं वैश्विक स्तर के शहर के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं। सीएम ने अपने आवास में पटना की विभिन्न पुनर्विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम की बैठक में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने पटना में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (विश्व व्यापार केंद्र) के निर्माण का प्रस्ताव पेश किया गया। इस दौरान बिहार म्यूजियम नेहरू पथ के सामने, गर्दनीबाग, भूतनाथ सेक्टर 6 और बोरिंग कैनाल रोड स्थित भूमि खंडों के पुनर्विकास के प्रस्ताव की जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना के सुनियोजित विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.