वरीय संवाददाता, अप्रैल 27 -- पटना के बाइपास थाना क्षेत्र में अपहरण कर 10 वर्षीया छात्रा की हत्या पड़ोसी ने ही कर दी थी। पुलिस ने आरोपित रंजीत कुमार (39) शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन बच्ची दूध देकर वापस घर लौट रही थी, तभी रंजीत उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से उसने लोढ़ा से वार कर बच्ची की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव को बेड के नीचे छुपा दिया था। गुरुवार की अहले सुबह आरोपित के शव को तालाब में फेंकने जा रहा था, तभी पुलिस गश्ती देख उसे कूड़े के पास फेंककर भाग गया। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, स्टील के दूध का केन, खून से सना तकिया, कवर व बेडशीट आदि बरामद किया गया है। रंजीत के पास से मिले मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। छात्रा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.