पूर्णिया, अप्रैल 23 -- बिहार के पूर्णिया जिले से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया है। अब पप्पू यादव ने कहा है कि पटना में हॉस्टल की लड़कियां पदाधिकारियों को परोसी जाती हैं। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी कहा कि नेता बेटियों की बोली लगा रहे हैं। दरअसल बुधवार को सांसद पप्पू यादव पूर्णिया जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थें। यहां पप्पू यादव ने कुछ मोबाइल पर वीडियो क्लिप दिखाते हुए बड़े दावे किए हैं। पप्पू यादव ने एक वीडियो क्लिप अपने मोबाइल पर दिखाते हुए कहा, ' अखबार के लोगों ने गर्ल्स हॉस्टल में स्टिंग ऑपरेशन किया। एक घटना नहीं है कई घटनाएं हैं। इसी तरह कई लड़कियां पकड़ाई। यह शोषण नेताओं के द्वारा और नेताओं के लिए है पूरा का पूरा।' इसके बाद एक अन्य क्लिप दिखाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह प...