पटना में लड़की को जबरन उठा ले गया डांसर गैंग; बंद कमरे में युवकों के सामने नचाया, छेड़छाड़ हुई
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 8 -- राजधानी पटना के पालीगंज थाना इलाके से अगवा की गई किशोरी को अगमकुआं पुलिस ने जीरो माइल के पास एक होटल में छापेमारी करके बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके पर ही दो महिला डांसर और आठ युवकों को गिरफ्तार किया है। बारमद किशोरी ने जबरन डांस कराने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि पालीगंज थाने में चार जुलाई को एक किशोरी के गायब होने का मामला दर्ज कराया गया था। छानबीन में जुटी वहां की पुलिस ने अमित कुमार को पकड़ा।डांसर गिरोह ने लड़की को अगवा किया पूछताछ में अमित ने बताया कि एक किशोरी को मीठापुर में आरती कुमारी के साथ किराए के मकान में रखा गया है। इसके बाद वहां जांच की गई तो आरती हीं नहीं मिली। पुलिस ने आरती को कॉल किया तो उसने बताया कि वो जीरो माइल के पास एक होटल में है। इसके बाद पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.