पटना में रोजगार मेले का आगाज, पहले दिन कितने लोगों की लगी जॉब, 100 से अधिक कंपनियों में नौकरी का अवसर
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 20 -- बिहार की राजधानी पटना में रोजगार मेले का आगाज हो चुका है। पटना के ज्ञान भवन में बुधवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से पांच दिवसीय रोजगार मेले (मेगा जॉब फेयर) की शुरुआत हुई। विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने इस मेले का उद्घाटन किया। विभागीय सचिव कौशल किशोर ने कहा कि साल में छह बार ऐसे मेले का आयोजन होगा। पहले दिन 4500 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 2972 का चयन हुआ। विभाग ने पांच दिनों में 20 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।100 से अधिक कंपनियां मेले में कर रही हैं शिरकत उद्घाटन के मौके पर विभागीय मंत्री ने कहा कि 23 अगस्त तक चलने वाले मेले में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियां शामिल हो रही हैं, जो बिहार के युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.