पटना में रोजगार मेला खत्म होते ही सम्राट चौधरी ने हर जिले के लिए कर दिया ऐलान, बंपर नौकरियां मिलेंगी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 23 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अगले साल से बिहार के हर जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। युवाओं को उनके जिले में ही प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिलेगी। पहले राज्य और प्रमंडल स्तर पर रोजगार मेले आयोजित होते थे। सीएम ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 के समापन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिए। 19 से 23 अगस्त तक आयोजित इस रोजगार मेला में 115 कंपनियों ने 20226 युवाओं को नौकरी के लिए चुना। 3940 युवाओं को बिहार में और 476 को विदेशों में रोजगार के लिए चयनित किया गया। शेष युवाओं को दूसरे राज्यों की कंपनियों में नौकरियां मिली हैं। पटना के रोजगार मेला में 36 दिव्यांगजन को भी नौकरी मिली। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.