पटना में रोजगार मेला, 8वीं से ग्रेजुएट के लिए 300 नौकरियां, सैलरी 13000 से 40000 रुपये
पटना, अक्टूबर 9 -- पटना के बेरोजगार युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में नौकरी का मौका है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के कुल 300 पदों पर बहाली के लिए प्रखंड स्तर पर पंजीयन शिविर लगाए जाएंगे। चयनित युवाओं का कार्यक्षेत्र पूरे भारत में होगा। भर्ती पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। आठवीं से स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी पंजीयन करा सकेंगे। विक्रम में नौ अक्तूबर, पालीगंज में 10, मसौढ़ी में 12, पुनपुन में 13, धनरुआ में 14 और दुल्हिन बाजार में 15 अक्तूबर को शिविर लगेगा। समय सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक रहेगा। अंतिम चयन सत्यापन के बाद होगा। सुरक्षा गार्ड, एसएलवी गार्ड, सुपरवाइजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर बहाली होगी। अलग-अलग योग्यता के अनुसार 13 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन निर्धारित है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.