पटना में रेल पुल तक पहुंचा पानी, रविवार को 10 ट्रेनें रद्द; पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का रूट बदला
मुख्य संवाददताा, सितम्बर 5 -- बिहार में बाढ़ का असर अब रेल परिचालन पर भी पड़ने लगा है। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। नदी का पानी डाउन लाइन पर स्थित पुल संख्या-21 के गार्डर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने इस रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया है। इसके कारण रविवार 6 सितंबर को पटना और गया के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही पूर्णिया कोर्ट से हटिया के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन पटना और गया होकर फिलहाल नहीं चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक पटना-परसा डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 11/38-32 के बीच स्थित पुल पर 4 सितंबर की रात से ही पानी का दबाव बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.