मुख्य संवाददताा, सितम्बर 5 -- बिहार में बाढ़ का असर अब रेल परिचालन पर भी पड़ने लगा है। पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। नदी का पानी डाउन लाइन पर स्थित पुल संख्या-21 के गार्डर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने इस रूट की डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया है। इसके कारण रविवार 6 सितंबर को पटना और गया के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही पूर्णिया कोर्ट से हटिया के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग भी बदल दिया गया है। यह ट्रेन पटना और गया होकर फिलहाल नहीं चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक पटना-परसा डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 11/38-32 के बीच स्थित पुल पर 4 सितंबर की रात से ही पानी का दबाव बढ़ रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी...