पटना में योग का अलख जगाएंगे स्वामी निरंजनानंद सरस्वती
पटना, मई 27 -- बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ, मुंगेर के परमाचार्य स्वामी निरंजनानंद सरस्वती भारत योग यात्रा 2026 के तहत 29 से 31 मई तक गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में पटनावासियों को योग की जानकारी देंगे और यौगिक जीवनशैली पर प्रकाश डालेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से सत्यानंद योग केंद्र द्वारा यह कार्यक्रम होगा। यात्रा का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है। सत्यानंद योग केंद्र, पटना के अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। 29 मई को संध्या 5 से 6.30 बजे तक उद्घाटन और स्वामी जी का सत्संग होगा। 30 एवं 31 मई को प्रातःकालीन सत्र में 6.30 से 8.30 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा। पंजीकरण के लिए फोन 9973103967 पर संपर्क किया जा सकता है। संध्याकालीन सत्र त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.