पटना में युवक की मौत पर बवाल, भीड़ ने कई गाड़ियां फूंकी, पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला
पटना, अगस्त 7 -- Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में एक युवक की मौत के बाद सड़क पर संग्राम हो गया। बेकाबू बस से कुचलकर युवक की मौत हो गई। उसके बाद उग्र भीड़ ने उत्पात मचा दिया। उस बस को आग के हवाले कर दिया गया जिससे युवक को ठोकर लगी थी। इस दौरान उन्मादी भीड़ ने तीन जीप को भी आग के हवाले कर दिया। कई बाइक को जलाकर राख कर दिया गया। इतना ही नहीं भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने पुलिस को खदेड़ दिया और कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया। एक चैनल के पत्रकार की माइक आईडी छीन ली गई। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना अगमकुआं थाना इलाके के पटना सिटी की है। उपद्रवियों के डर से पुलिस कर्मी अपना पोस्ट छोड़कर जान बचाने के लिए भाग चले। वरीय अधिकारी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को पटना सिटी इलाके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.