पटना में मॉल घुमाने के बहाने नाबालिग छात्रा से रेप, कॉलेज के पास से लड़की को ले गया था हैवान
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 21 -- पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की एक महिला कॉलेज की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा स्नातक प्रथम वर्ष की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी आरोपी की तलाश है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रविवार को छात्रा का गर्दनीबाग स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, शुक्रवार को छात्रा कॉलेज के पास थी। इसी दौरान उसका परिचित युवक उसे मॉल घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक छात्रा को बाइपास इलाके में स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा अपने घर पहुंची थी और उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर शास्त्रीनगर थाने पहुंचे और पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.