पटना, मार्च 9 -- बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो के बाद सार्वजनिक परिवहन की नई सुविधा शुरू होने वाली है। बिहार सरकार ने पटना में अल्ट्रा पॉड्स चलाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और लार्सन एंड टर्बो (एल एंड टी कंपनी) के बीच सोमवार को अहम बैठक हुई है। अल्ट्रा पॉड्स से सचिवालय और विधानसभा को जोड़ा जाएगा। एक बार में 6 लोग एक साथ सफर कर सकेंगे। पूरी योजना लगभग 296 करोड़ की है। कैबिनेट सचिवालय विभाग से जानकारी के अनुसार यह परियोजना पुराना सचिवालय परिसर को आसपास के प्रशासनिक भवनों से जोड़ने के लिए लाई गई है। यह एक अंतर-सरकारी स्मार्ट और सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉलूशन वाला परिवहन सिस्टम होगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के 15 महीनों में यह पूरी तरह तैयार कर हो जाएगा। पटना में अल्ट्रा-पॉड परिवहन का ट्रैक 5 किलोमीटर लंबा होगा। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.