पटना, फरवरी 15 -- बिहार की राजधानी पटना में रविवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित शिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभायात्रा के अभिनंदन महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे। भाजपा के राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.