पटना, अगस्त 16 -- Pappu Yadav Hunger Strike: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पटना में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर बीपीएससी से नाराज छात्र और छात्राओं का एक दिवसीय प्रदर्शन चल रहा है। पप्पू यादव उनके समर्थन में उतर गए हैं। सांसद ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को अपनी आवाज दी। झारखंड में जेपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्रों का बड़ा वर्ग 22 दिनों से आन्दोलन पर है। पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने छात्रों की मांगें नहीं मानी गईं तो बिहार बंद बुलाया जाएगा। मीडिया को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि नौकरी समेत सभी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता स्थापित किया जाना चाहिए। छात्रों की जो भी मांगें हैं वे जायज है...