पटना, जून 19 -- पटना में शुक्रवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान जहां राजधानी में बूंदाबांदी हुई, तो एक-दो प्रखंडों में हल्के स्तर की बारिश हुई, लेकिन दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 0. 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना जिले के एक-दो स्थानों पर शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक की ही संभावना है। राज्य में तीन दिनों तक मौसम की दोहरी मार : बिहार में तीन दिनों तक दो तरह के मौसम देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: चार जिलों में भारी बारिश, 10 में आंधी का अलर्ट; आज कैसा रहा बिहार का मौसम? इस दौरान कहीं आंधी चलेगी, त...