पटना में बवाल के बाद माले विधायक संदीप सौरभ समेत 19 गिरफ्तार, MLA ने तोड़फोड़ करने से रोका तक नहीं
प्रधान संवाददाता, जुलाई 25 -- पटना में 22 जुलाई को उपद्रव करने वाले पालीगंज के भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ और आइसा के चार छात्र नेता समेत 19 को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। छह थानों की पुलिस ने पटना विश्वविद्यालय समेत कई शैक्षणिक संस्थानों के 24 हॉस्टल और लॉज में छापेमारी कर 43 को हिरासत में लिया। हालांकि, 24 को छोड़ दिया गया। विधायक को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी (मध्य) ममता कल्याणी कार्रवाई का नेतृत्व कर रही थी। गांधी मैदान, डाकबंगला, हड़ताली मोड और सचिवालय में लगे सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आइसा के राज्य अध्यक्ष धनंजय, राज्य महासचिव दीपांकर, राज्य उपाध्यक्ष सबा आफरीन, मीडिया सेल प्रभारी कुमार दिव्यम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन छात्राएं हैं। पुलिस का कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.