पटना, फरवरी 17 -- दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन और एक्सपो 2026 में बिहार को दनादन निवेश प्रस्ताव मिलना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सम्मेलन के दूसरे दिन बिहार सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में 486 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू (समझौता पत्र) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत बिहार की राजधानी पटना में 250 करोड़ रुपये की लागत से रिसर्च पार्क की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, 60 करोड़ की लागत से बिहार में एआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पहल से एआई के सेक्टर में 10 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। साथ ही 50 हजार से ज्यादा युवाओं को एआई आधारित स्किल डेवलेपमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित पांच दिवसीय एआई समिट में देश और दुनिया भर की दिग्गज टेक कंपनियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.