पटना में बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली
पटना, जुलाई 16 -- पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी और कुख्यात रवीश उर्फ बसिया गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बांस घाट के समीप यह मुठभेड़ हुई है। रवीश के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुख्यात ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली पुलिस की कार के बोनट पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंटी घायल हो गया। इससे पहले बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस की भारी किरकिरी भी हो रही थी। पटना के न्यू करबिगहिया के रहने वाले बंटी का पहले सरेआम अपहरण कर लिया गया था और बाद में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बंटी यादव के घर वालों का कहना था कि बंटी सेक्स रैकेट के गंदे धंधे का विरोध करते थे और इसी वजह से उनकी हत्या की गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.