पटना, अगस्त 18 -- Murder in Patna: बिहार की राजधानी पटना में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोलू यादव के रूप में की गयी है। परिजनों का आरोप है कि गोलू को उसके दोस्तों ने ही शराब पार्टी के दौरान मौत के घाट उतार दिया। उसे चार गोलियां मारी गई हैं। पहली नजर में हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना पटना के फुलवारीशरीफ के करोड़ीचक इलाके की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स में भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचकर एफएसेल की टीम ने साक्ष्य कलेक्ट किया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों ने बताया है कि बीती रात उन्हें करीब 11 बजे गोलू को गोली लगने की सूचना पुलिस की ओर से दी गयी। घटना करीब नौ बजे हो चुकी थी। गोलू अपने दोस्तों के साथ था। पुलिस सूत्रों से जानकारी मि...