रांची, फरवरी 11 -- रांची-पटना, हिटी। रांची निवासी अमरेंद्र कुमार की वकील पत्नी का अधजला शव पटना स्थित उनके आवास से मिला है। यह घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 में बुधवार को घटी है। महिला वकील डॉ इंद्रा लक्ष्मी (65 वर्षीय) के घर के बरामदे में ग्रिल लगा हुआ था, जो अंदर से बंद था। उसी मकान में रह रहे किराएदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर ग्रिल को खोला और वहां के सभी साक्ष्य को एकत्रित किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। डॉ. इंद्रा लक्ष्मी पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में वकालत करती थीं। शव के पास से किरोसिन और माचिस बरामद महिला के शव और आसपास केरोसिन की गंध आ रही थी। वहां एक मग भी रखा हुआ था, जिससे केरोसिन की बदबू आ रही थी। पुलिस को एक माचिस भी बरामद हुआ है। इसलिए, प्रार...