पटना में प्रेम प्रसंग में धांय-धांय, प्रेमी ने युवक को मारी 5 गोली; प्रेमिका को भी नहीं बख्शा
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 21 -- बिहार की राजधानी पटना से सटा दानापुर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है। यहां एक प्रेमी ने लव अफेयर में झगड़े के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल यहां रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजय नगर में रविवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका और एक सिरफिरे युवक के बीच हुए विवाद ने खूनी रंग ले लिया। आपसी विवाद के बाद प्रेमी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका और सिरफिरा विनायक सिंह जख्मी हो गए। विनायक को पांच जबकि युवती को एक गोली लगी है। विजय नगर निवासी राहुल का प्रेम प्रसंग कंकड़बाग की एक युवती से चल रहा है। जबकि बोरिंग रोड निवासी विनायक की नजदीकी उसकी सहेली से है। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात युवती अपने प्रेमी राहुल से मिलने विजय नगर गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर विनायक सिंह भी वहां पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.