पटना, फरवरी 28 -- बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बताया जा रहा है कि होली पर ससुराल जाने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी नर्स पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।होली पर ससुराल जाने को लेकर हुआ विवाद मृतका की पहचान पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में हेड नर्स के पद पर कार्यरत चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। आरोपी पति सोनू कुमार सिंह बताया जा रहा है। दोनों की शादी 6 फरवरी 2023 को हुई थी और उनका एक दो साल का बेटा भी है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, शुक्रवार शाम सोनू ने चांदनी से होली पर अपने घर छपरा चलने की बात कही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.